कटेया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज: जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी (Cheating) के एक मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में कटेया थाना कांड संख्या 354/26 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मोहन लाल पंडित, पिता रघुनाथ पंडित, निवासी बसडीला, थाना नगर, जिला गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 115(2), 308(5) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












