गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज: जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी (Cheating) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 186/24, दिनांक 12 जुलाई 2024, धारा 316(2)/318(4) BNS से संबंधित मामले के दोनों नामजद अभियुक्तों को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरजू गही (पिता–झुना गही) एवं पारस गही (पिता–राधा प्रसाद), दोनों निवासी गही टोला, थाना–मांझागढ़, जिला–गोपालगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












