गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी कन्हैया साह गिरफ्तार!
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में अपराधियों की अब खैर नहीं है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विजयीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांड संख्या-198/26 (दिनांक 27.06.2026) दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं जैसे 126(2)/ 115(2) /109/324(4)/351(2)/352/3(5)BNS के तहत हत्या के प्रयास से जुड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान इस प्रकार हुई है: नाम: कन्हैया साह, पिता का नाम: श्रीनाथ सिंह, निवासी: नवका बंगरा, थाना- विजयीपुर, जिला- गोपालगंज।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गोपालगंज पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ एक बार फिर साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।












