गोपालगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 41 अपराधी गिरफ्तार, 599.4 लीटर शराब जब्त
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज । जिले में अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट, चोरी, शराब तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने हत्या के प्रयास के 7, एससी/एसटी एक्ट के 2, चोरी के 2, शराब के साथ 3, शराब सेवन के 9 तथा अन्य विभिन्न मामलों में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 170 BNSS के तहत 12 और 128 BNSS के तहत 3 लोगों पर भी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 594 लीटर देशी शराब और 5.4 लीटर विदेशी शराब समेत कुल 599.4 लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं 46 वारंटों का निष्पादन और 2 कुर्की वारंटों का निष्पादन भी किया गया।यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 31,000 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही एक कार, चार मोटरसाइकिल, 40 ग्राम चांदी तथा दो ट्रक भी बरामद किए गए।गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों, शराब तस्करों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












