AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी में जिला अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 10, 2026
in देश
0
सीतामढ़ी में जिला अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढ़ी में जिला अभियोजन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

सीतामढ़ी। जिले में जिला अभियोजन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह अवसर जिले की न्यायिक एवं अभियोजन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी सोच और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है, जिनके नेतृत्व में राज्य में न्यायिक सुधारों और आधारभूत संरचनाओं के विकास को निरंतर गति मिल रही है।
नए अभियोजन कार्यालय भवन के निर्माण से अभियोजन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक कार्य वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनके कार्यों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लंबे समय से अभियोजन विभाग को एक समुचित एवं सुव्यवस्थित भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। भवन निर्माण के साथ ही तीनों नए न्याय कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी। इससे न्याय प्रणाली और अभियोजन कार्यों के बीच बेहतर तारतम्यता स्थापित होगी, जो अंततः आम जनता को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। नवीन अभियोजन कार्यालय भवन के अस्तित्व में आने से कांडों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन की प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी। अभियोजन कार्यों में समयबद्धता आएगी तथा न्यायालयों में मामलों की बेहतर पैरवी संभव हो सकेगी। जानकारी के अनुसार यह भवन कुल 1 करोड़ 41 लाख 75 हजार 109 रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। यह चार मंजिला अत्याधुनिक भवन होगा, जिसमें अभियोजन अधिकारियों के लिए समुचित कक्षों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त भवन में महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय, तथा दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे समावेशी और संवेदनशील प्रशासनिक ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। भवन की एक और प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें अत्याधुनिक लाइब्रेरी एवं डाटा सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। इससे अभियोजन पदाधिकारियों को कानूनी शोध, दस्तावेजों के सुरक्षित संधारण एवं डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन में काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला प्रशासन एवं अभियोजन विभाग की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, पारदर्शिता एवं न्यायिक सुधारों को नई दिशा मिल रही है, जिसका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। अंत में प्रभारी मुख्य अभियोजक श्री रोहित कुमार ने कहा कि यह भवन न केवल अभियोजन विभाग के लिए बल्कि पूरे जिले की न्यायिक व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:7 चोरी की बाइक बरामद, नेपाल से भी कनेक्शन जुड़े होने की आशंका

April 16, 2026
कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार में 24 घंटे में गोलीकांड का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

April 16, 2026

मुंगेर में AEDO परीक्षा से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026
कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

कम्बाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत.

April 16, 2026

Recent News