“आपका विधायक, आपके द्वार” कार्यक्रम में बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज: प्रतापपुर वार्ड संख्या-04 स्थित सामुदायिक भवन के समीप आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” कार्यक्रम में बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने भाग लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प है। क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।”
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनडीए कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक ने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने तथा अपनी समस्याओं को बेझिझक साझा करने की अपील की।











