AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

आपदाओं से बचाव हेतु आम जनों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन युक्त प्रस्तुति कर जागरूकता अभियान चलाया गया।’

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 12, 2025
in देश
0
आपदाओं से बचाव हेतु आम जनों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन युक्त प्रस्तुति कर जागरूकता अभियान चलाया गया।’
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सूचना एवं जन-संम्पर्क विभाग एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त स्क्रिप्ट पर जन जागरूकता हेतु विभिन्न आपदाओं के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार इत्यादि विषय पर आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से हथुआ प्रखंड के चैनपुर पंचायत के पंचायत भवन वार्ड नंबर 04, सेमराव पंचायत के सार्वजनिक स्थल वार्ड नंबर 04 एवं हथुआ अस्पताल परिसर स्थलों पर लोक कल्याण सेवा आश्रम, गोपालगंज के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु आम जनों के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मनोरंजन युक्त प्रस्तुति कर जागरूकता अभियान चलाया गया।’

विभिन्न आपदाओं के माध्यम से सुरक्षित रहने के लिए समुदाय में हर समय और सभी स्तरों पर उच्च स्तर की तैयारी सुनिश्चित करने हेतु अपने मंचन से कलाकारों द्वारा जागरूक किया गया। आम जनों को नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि विभिन्न आपदाओं के बचाव के बाद सामाजिक सहयोग जरूरी होता है। इसलिए आपस में सामुदायिक भागीदारी होनी चाहिए।

विभिन्न आपदाओं से बचाव के समय अपने सूझ-बूझ का प्रयोग कर संकट से सामना किया जा सकता है। संस्था के कलाकारों का नाटक सराहनीय रहा, सभी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay