सहायक निदेशक द्वारा किसान पाठशाला,प्रत्यक्षण के साथ समूह का किया निरीक्षण
बड़हरिया परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखण के खानपुर गांव में पौधा संरक्षण अंतर्गत जैविक घटक प्रत्यक्षण, महिला खाद सुरक्षा समूह, तथा सदरपुर पंचायत के महमूदपुर गांव में संचालित पौधा संरक्षण पाठशाला और प्रत्यक्षण प्लाट का निरीक्षण पौधा संरक्षण सिवान के सहायक निदेशक अमित शेखर और प्रखण कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार और सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम बड़हरिया प्रखंड के खानपुर गांव में पौधा संरक्षण अंतर्गत जैविक घटक प्रत्यक्षण जो धान कटे खेत में बिना जुताई के जीरोटिलेज मशीन से गेहूं की बुआई की गई खेत में जाकर निरीक्षण किया गया। उसके बाद खानपुर महिला खाद्य सुरक्षा समूह का निरीक्षण और उनके साथ बैठक किया गया। बैठक में पौधा संरक्षण विभाग के योजना के बारे में विस्तार पूर्वक महिला किसानो को जानकारी दी गई। उसके बाद प्रखंड के सदरपुर पंचायत के महमूदपुर गांव में संचालित पौधा संरक्षण पाठशाला चतुर्थ सत्र प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण सत्र में इनके द्वारा मित्र कीट और शत्रु कीट के बारे में जानकारी दी गई। साथ में लाइट ट्रेप,फेरोमैन ट्रेप,स्ट्रीक ट्रेप, के बारे में जानकारी दी गई। साथ में इनके द्वारा पौधा संरक्षण पाठशाला आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य को भी बताया गया।
पाठशाला समापन के बाद सहायक निदेशक पौधा संरक्षण और प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रत्यक्षण खेत का भी निरीक्षण किया गया। प्रखण कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री और ekyc सहित बर्मी बेड, कृषि यंत्रीकरण योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। बैठक में दिनेश शर्मा, वीरेश कुमार, सीमा देवी, बबीता देवी, बलिराम ठाकुर, हरेंद्र शर्मा सहित अन्य किसान उपस्थित थे।












