एडवोकेट कमल किशोर सिन्हा की मौत ओर शोक सभा का हुआ आयोजन
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट
सिवान जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य वरीय एडवोकेट कमल किशोर सिन्हा की आकस्मिक मौत से अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य शोक में डूबे हुए है। एडवोकेट कमल किशोर सिन्हा
के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ सिवान के द्वारा मंगलवार को अधिवक्ता संघ के सभा हॉल में संघ के अध्यक्ष शंभु दत शुक्ला और महासचिव नवेंदु शेखर उर्फ दीपक बाबू के संयुक्त अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया और मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। संघ के महा सचिसचिव नवेंदु शेखर उर्फ दीपक बाबू ने शोक सभा में में कहा कि संघ अपने सदस्य वरीय एडवोकेट कमल किशोर सिन्हा के निधन पर काफी दुखी है और मृतक के शोक संतप्त परिवार के साथ सिवान जिला अधिवक्ता संघ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया की इस दु:ख की घड़ी में उनके घर वालों को साहस और धैर्य और सहन शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में संघ के अधिकांश वरीय और कनीय विद्वान अधिवक्ता गण शामिल होकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।












