AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या:दरभंगा में आरोपी गिरफ्तार; CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पकड़ा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 15, 2026
in देश
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या:दरभंगा में आरोपी गिरफ्तार; CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पकड़ा

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान काली मंदिर परिसर में 38 साल के युवक की हत्या का मामला मंगलवार को सामने आया था। इसके महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या 500 रुपए के लेन-देन के विवाद में की गई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।हालांकि, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने बुधवार को बताया कि 14 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:35 बजे सूचना मिली कि सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान कनकपुर निवासी मनोज कुमार ठाकुर उर्फ लादेन (38) का शव उजान काली मंदिर परिसर में पड़ा है। सूचना मिलते ही सकतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों के आवेदन पर दर्ज हुआ हत्या का मामला मृतक के परिजन संतोष कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में पता चला कि 13 जुलाई की रात करीब 10:45 बजे उजान काली मंदिर परिसर में मृतक मनोज ठाकुर और किशुन कामती (50) के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मौजूद लोगों ने दोनों का झगड़ा शांत करा दिया था,सीसीटीवी फुटेज में रात 11:51 बजे किशुन कामती हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर मंदिर की ओर जाते हुए दिखाई दिया, जबकि रात 12:15 बजे वह खाली हाथ लौटता नजर आया। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी किशुन कमती ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पैसों के विवाद को लेकर उसने मनोज कुमार ठाकुर के सिर पर लाठी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार सुबह उजान-घनश्यामपुर पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे स्थित काली मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने मंदिर के चबूतरे पर खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलते ही सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक मनोज कुमार ठाकुर उजान चौक की एक दुकान में काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी शादी नहीं हुई थी और उसकी विवाहित बहन उसकी देखभाल के लिए मायके में रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज अक्सर अपने घर के बजाय काली मंदिर या पास की दुकान के बरामदे में रात बिताता था। जिस स्थान पर उसका शव मिला, वह उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विकास योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

September 19, 2026

जेएनवी में दाखिले का सुनहरा मौका! 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

September 19, 2026
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का आगाज, सुविधाओं के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार

September 19, 2026
कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटेया पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी कांड का प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

September 19, 2026

Recent News