AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home कार्यवाई

ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 11, 2025
in कार्यवाई
0
ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

(आरा) सिकरहटा थाना पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव से शनिवार की रात की. तलाशी के दौरान पुलिस में उसके पास से ठगी किया गया सोने का नथिया, चांदी का हथशंकर एवं दो कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी विजय पंडित है. इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय पंडित द्वारा करीब डेढ़ महीना पहले अपनी ही पड़ोसी महिला सविता देवी की पुत्री को बहला-फुसलाकर कर एक-एक करके चांदी व सोने के कई ज्वेलरी ठग लिया गया था. सविता देवी को जब इसकी भनक लगी, तो उसने सिकरहटा थाने में विजय पंडित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज के उपरांत सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा शनिवार को उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके घर से पुलिस ने ठगी के सोने व चांदी के जेवर एवं दो कट्टा बरामद किया. पुलिस ने उसके खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check