अपहरण कांड का फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार, महम्मदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महम्मदपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण कांड के एक नामजद प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के दौरान महम्मदपुर थाना कांड संख्या-142/26 में दर्ज धारा 137(2) बीएनएस (अपहरण) के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राकेश कुमार, पिता- चुना मांझी, निवासी चरखख्वाहा, थाना- महम्मदपुर, जिला- गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गोपालगंज पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।












