हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोपालपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गोपालगंज ब्यूरो: आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोपालपुर थाना कांड संख्या 206/26 में नामजद अभियुक्त रामनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया। यह मामला हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












