कोट बाजार से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया।
बीते दिन दिनांक 13 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कोट बाजार में स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया गया था ।निरीक्षण के क्रम में कई तरह की खामियां पाई गई थी। कोर्ट बाजार स्थित सात निश्चय अंतर्गत निर्मित जल मीनार विगत कई वर्षों से बंद अवस्था में पाया गया जिसके कारण संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा सरकारी राशि का उद्देश्य पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि परियोजना निदेशक बुडको के द्वारा योजना के अनुश्रवण में गंभीर लापरवाही बरती गई है । अतः उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण भी पूछागया।
नगर निगम सीतामढ़ी क्षेत्र अंतर्गत कोट बाजार सीतामढ़ी क्षेत्र में पेयजल के साथ उत्पन्न अन्य विभिन्न समस्याओं के प्रभावी समाधान, नियमित अनुश्रवण एवं समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त, नगर निगम सीतामढ़ी के अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष नगर आयुक्त नगर निगम होंगे जबकि अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उपनगर आयुक्त, परियोजना निदेशक बुडको, अंचलाधिकारी डुमरा एवं संबंधित थानाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे। जिलाधिकारी द्वारा समिति को निर्देश दिया गया है कि कोट बाजार सीतामढ़ी क्षेत्र से संबंधित यातायात, अतिक्रमण ,स्वच्छता, नाला/ जल जमाव, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा समीक्षा के दौरान चिन्हित समस्याओं को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।












