AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी सौगात: डीएम समीर सौरभ ने नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, बोले— शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 1, 2026
in देश
0
ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी सौगात: डीएम समीर सौरभ ने नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, बोले— शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीण छात्रों के लिए बड़ी सौगात: डीएम समीर सौरभ ने नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, बोले— शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव

गोपालगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (IAS) ने मंगलवार को मांझा प्रखंड के धर्मपरसा तथा बरौली प्रखंड के चरवाहा बिशनपुर स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलेज भवनों की प्रगति, शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति तथा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाविद्यालयों में पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पुस्तकालय, स्वच्छ शौचालय और अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन महाविद्यालयों के पूरी तरह विकसित होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने जिले में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इन महाविद्यालयों के सुचारु संचालन से शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू होगा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच मिलेगा।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

Recent News