थावे प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर ‘बुलेट’ की फिर गूंज, तीसरी बार मिली कमान
थावे (गोपालगंज)।
स्थानीय प्रखंड के गवदरी जीन बाबा के समीप भवानीपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम में शनिवार को जनता दल (यू) का संगठन चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक चेतन श्रीवास्तव और चुनाव पदाधिकारी जयनाथ भगत की देखरेख में पूरी की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बुलेट सिंह को लगातार तीसरी बार थावे प्रखंड जदयू अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समर्थन जताया। साथ ही 14 डेलीगेट का भी चयन किया गया।
चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने बुलेट सिंह को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अरविंद तुमा, विरन सिंह, सुरेंद्र गिरी, अजीमुल हक, अमरजीत शर्मा, राजा मिश्रा, संजय प्रसाद, मनीष सिंह सहित सभी पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुलेट सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन ही उनकी प्राथमिकता होगी।












