धूमधाम से निकली शिव बारात, पगरा के करौंदी में दिखी आस्था की अनोखी झांकी
विजयीपुर (गोपालगंज)
विजयीपुर के सीमावर्ती क्षेत्र करौंदी में शिव विवाह के अवसर पर भव्य और अनोखी शिव बारात निकाली गई, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
उत्तर प्रदेश के सरौरा गाँव से निकली यह दिव्य बारात करौंदी शिव मंदिर तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पहुँची। बारात की विशेष आकर्षण रहे पाँच-पाँच घोड़ों से सजे चार भव्य रथ, जिन पर शिव गण विराजमान थे। पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
दिन के लगभग दो बजे सजी-धजी बारात जैसे ही करौंदी पहुँची, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।
शिव विवाह की इस भव्य झांकी ने सीमावर्ती क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संदेश दिया।












