एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज
सिवान ll सिवान जिले के एम जी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के होनहार छात्र फिरोज अंसारी जल्द ही अपना नया कृष्ण भजन गीत लॉन्च करने वाले हैं। इस भजन का नाम “हरि के राग में” है, जो अगले हफ्ते रिलीज होगा। फिरोज ने संगीत की अपनी साधना को एक नई दिशा दी है, और इस भजन के माध्यम से वे कृष्ण की महिमा और भक्ति का सुंदर संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। वही इनकी पहली भजन गीत भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था फिरोज ने अपनी कला में गीतकार का ही प्रशिक्षण ले रहें है फिरोज अंसारी गीत/ गजल/ लिखते है फिरोज अंसारी गायन में भी अपना हुनर दिखाया है। उनकी आवाज में एक खास प्रभाव है, जो श्रोता के दिल को छू जाती है। “हरि के राग में” राधा के श्याम “” गीत में फिरोज की आवाज के साथ साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया है, जो इस भजन को और भी आकर्षक बनाता है। गाने की रिकॉर्डिंग हाल ही में पूरी हुई है, और संगीतकार मुकुल मनी ने तैयार किया है। इसके अलावा यह माँ गायत्री फ़िल्म प्रोडक्शन के द्वारा रिकॉर्डिंग कराया गया , निर्माता एस एल एस बसंत एवं निर्देशक संदीप मिश्रा ने बताया कि फिरोज अंसारी बहुत बेहतर गायकी कि दुनिया में उभर रहें है वही यह भी जानकारी देतें हुये बताया कि भारतीय सिनेमा कि प्रशिक्षण एम ज़ी फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर के द्वाराजो प्रशिक्षण दिया गया है वों लाजबाब होते साबित हो रहा है वही भजन के वीडियो को भी एक सुंदर और भव्य तरीके से शूट किया जा रहा है , यह गीत ott प्लेटफार्म के Bs mobi masti पर होगी रिलीज
फिरोज अंसारी इस भजन के जरिए अपने प्रशंसकों को भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति और प्रेम का संदेश देना चाहते हैं। वे मानते हैं कि संगीत और भक्ति के माध्यम से हम अपने जीवन में शांति और संतुलन पा सकते हैं।इस गीत के रिलीज होने के बाद फिरोज को उनके प्रशंसकों से काफी सराहना मिलने की उम्मीद है। फिरोज अंसारी के इस कदम को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह भजन उनके दिलों में कृष्ण के प्रति भक्ति की एक नई लहर पैदा करेगा।












