चोरों ने दो घरों मे किया चोरी
फोटो-2
बांदा-ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग की नईबस्ती में चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। दीवाल तोड़कर दो घरों से चोरी की गयी।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गांव के ही महेश प्रजापति पुत्र दुलुवा प्रजापति कहीं बाहर गया हुआ था।सूना मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर से 3 बकरियां,कीमत 35 हजार रुपए की चोरी कर ले गए हैं।वही दूसरे पीड़ित महेंद्र प्रजापति पुत्र प्रभु दयाल प्रजापति के घर के पीछे से मकान की दीवार को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखे 3 कुंटल गेहूं,30 किलो चावल,5 हजार रुपए नगद व गृहस्थी का समान व जरूरी कागजात आदि लेकर फरार हो गए।महेंद्र प्रजापति ने बताया कि हम बाहर घर के सो रहे थे।तभी वही पास में हमारी भैंस बंधी हुई थी।जिसको चोरों ने खूंटे से खोल दिया था।जिसके बाद हम लोग भैंस को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल गए थे।इसके बाद चोरों ने हमारे घर के पीछे की दीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और चोरी कर ले गए।पीड़ितो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।












