UGC बिल के समर्थन में विजयीपुर में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक न्याय के पक्ष में बुलंद हुई आवाज
विजयीपुर /गोपालगंज
गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर आर वाई ए (RYA) के बैनर तले विजयीपुर प्रखंड में UGC बिल के समर्थन में भव्य प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च विरवट गांव से प्रारंभ होकर मुसेहरी बाजार तक पहुंचा।
इस प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व माले नेता जितेन्द्र पासवान ने किया। मार्च में पुरुषों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने UGC बिल को समान अवसर, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया।
मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि UGC बिल
SC, ST, OBC वर्गों को शिक्षा में समान भागीदारी देगा
EWS वर्ग को उच्च शिक्षा तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा
महिला एवं दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधानों के जरिए सुरक्षा और अवसर सुनिश्चित करेगा
मार्च का नेतृत्व कर रहे जितेन्द्र पासवान ने अपने संबोधन में कहा—
“UGC बिल शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, समावेशी और न्यायपूर्ण बनाएगा। यह बिल संविधान की समानता की भावना को मजबूत करता है और SC, ST, OBC, EWS, महिला व दिव्यांग वर्ग के हितों की रक्षा करता है।”
मार्च के दौरान UGC बिल के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। प्रतिभागियों ने इसे शिक्षा सुधार और सामाजिक संतुलन की दिशा में एक जरूरी पहल बताया।












