AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, अवैध हथियारों और रुपयों का लेन-देन बना मौत की वजह

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 18, 2026
in देश
0
बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, अवैध हथियारों और रुपयों का लेन-देन बना मौत की वजह
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बांका में अपहरण के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, अवैध हथियारों और रुपयों का लेन-देन बना मौत की वजह

बांका : जिला के अमरपुर बस स्टैंड स्थित कोलकाता मार्ट के समीप से अपहृत युवक की हत्या मामले में बांका पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। हत्या का कारण अवैध आर्म्स और रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा, पिता देवेंद्र शर्मा, का अपहरण अमरपुर बस स्टैंड स्थित कोलकाता मार्ट के पास से कर लिया गया था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे युवक का शव अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौगाय गांव स्थित आम के बगीचे से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर शनिवार को अमरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि राकेश कुमार शर्मा को तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने अगवा कर लिया है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस ने वैज्ञानिक व पारंपरिक दोनों तरीकों से अनुसंधान करते हुए कांड का तेजी से उद्भेदन किया। जांच के दौरान टीम ने खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक नाबालिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम भी बताए। उसकी निशानदेही पर अपहृत युवक राकेश कुमार शर्मा का शव लौगाय गांव के आम के बगीचे से बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का कारण लगभग 30 हजार रुपये के लेन-देन और अवैध आर्म्स से जुड़ा विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने राकेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। मौके से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है।प्रेस वार्ता से पूर्व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा स्वयं लौगाय स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इधर युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
विजयीपुर पगरा मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार,स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल

February 11, 2026
गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बलथरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

गोपालगंज: माले नेता जितेंद्र पासवान हत्या के मामले में दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला।

Recent News