मारपीट कर जख्मी पांच लाख रुपए रंगदारी मांगने की मामले में प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवालिया गांव में जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी, डंडा रॉड कई घायल बताया जाता है कि दुबवलिया गांव निवासी अरविन्द तिवारी जब अपने खेत में दवा छिड़काव करने जा रहे थे तभी गांव के ही हरेंद्र तिवारी, दीपक तिवार, अमन तिवारी, अमर तिवारी, मनोज तिवारी, श्यामदेव तिवारी, सीमा देवी प्रमिला देवी जो सभी दुबवालिया गांव के ही है सभी लोग एक साजिश कर के आए और गाली गलौज करने लगे इसका विरोध करने पे हरेंद्र तिवारी ने कहा कि अकेल आया है तभी दीपक और अमन पकड़ कर जान से मारने की नियत से सिर पे प्रहार किए जिससे अरविंद तिवारी जमीन पे गिर गए और हरेंद्र तिवारी उनके रिश्तेदार भूटेली मिश्र आए और लोहे की रड से मरे जिससे अरविंद तिवारी का हाथ टूट गया हाला गुला सुन बीच बचाव करने उनके पिता रतन तिवारी आए उनके साथ भी मारपीट करते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगते हुए मनोज तिवारी अरविंद तिवारी के गले से सोने की चेन छीन लिए इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।












