तिलकडूमर स्याही नदी के किनारे से 72 पेटी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर स्याही नदी के किनारे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 3240 पीस बंटी-बबली बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में शामिल तीन तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नदी किनारे छापेमारी कर शराब को जब्त किया और फरार तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तस्करों की पहचान की जा रही है।












