वाहनों की फिटनेस किया चेक
बादा से सनम मालिक की रिपोर्ट
बांदा-सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सोलहवें दिवस सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं मालकर अधिकारी द्वारा अनफिट स्कूली वाहनों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान के अन्तर्गत विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल व सेंट जेवियर्स स्कूल में जाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस को चेक किया गया।सभी स्कूली बसें फिट पायी गयी।जनपद के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 बिना हेलमेट,13 बिना सीटबेल्ट सहित अन्य अभियोगों में कुल 67 चालान किये गये साथ ही मार्ग प्रयोक्ताओं को पम्पलेट वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
……………….












