बड़हरिया नगर पंचायत के चेयर मैंन के पति और वाईस चेयर मैंन के पति सहित आधा दर्जन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
दोनों जनप्रतिनिधि पतियों के बीच गत मंगलवार की रात हुई थीं मारपीट
ठंड में भी बड़हरिया नगर पंचायत की राजनीति तपिश बढ़ी
बड़हरिया
बड़हरिया नगर पंचायत की गठन के बाद से ही कभी विकास के नाम पर तो कभी वर्चस्य के नाम पर विवाद होते चला आ रहा है। बड़हरिया नगर पंचायत वासियों की माने तो बड़हरिया नगर पंचायत में कमीशन को लेकर सभी लड़ भीड़ रहे है। विदित हो कि गत मंगलवार की रात में बड़हरिया नगर पंचायत के चेयर मैंन के पति नसीम अख्तर और वाईस चेयर मैंन के पति रहीमुद्दीन खान के बीच बड़हरिया नगर पंचायत के सभी वार्डो में समुचित विकास को लेकर लगी शाइनिंग बोर्ड लगाने और उखाड़ने को लेकर हुई तीखी नोके जोख के बाद मार पीट हो गई । बड़हरिया प्रखंड के दोनों सम्मानित जनप्रतिनिधि पतियों के मार पीट की घटना ने ठंड में भी बड़हरिया नगर पंचायत में राजनीति तपिश बढ़ा दिया। अब दोनों महानुभावों के मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा दोनों के आवेदन पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने बड़हरिया थाना अध्यक्ष छोटन कुमार को अलग-अलग आवेदन देकर कानूनी करवाई करने की गुहार लगाया था। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दोनों आवेदन की जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी। विदित हो कि बड़हरिया नगर पंचायत के चेयर मैंन के पति सह थाना क्षेत्र के पारसवा टोला गांव निवासी नसीम अख्तर ने बड़हरिया थाना में जो आवेदन दिया है उस उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला गांव निवासी सह बड़हरिया नगर पंचायत के वाईस चेयर मैंन के पति रहीमुद्दीन खान और उनके भाई अरबाज खान के द्वारा बड़हरिया नगर पंचायत में लगाए गए शाइनिंग बोर्ड को गैर कानूनी रूप से उखाड़ कर अपने बाइक पर लाद कर अपने साथ ले जा रहे थे। आवेदन में लिखा है की जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मुझे अश्लील गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपित बाइक और शाइनिंग बोर्ड छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक और शाइनिंग बोर्ड को जब्त कर थाने ले आई। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया नगर पंचायत के वाईस चेयर मैंन के पति सह मुर्गियां टोला गांव निवासी रहीमुद्दीन खान ने अपने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि वे अपने भाई अरबाज खान के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी परासवा टोला गांव निवासी सह बड़हरिया नगर पंचायत के चेयर मैंन के पति नसीम अख्तर और उनके सहयोगी शहाबुद्दीन शाह के पुत्र जीशान अहमद उर्फ सोनू शाह, लतीफ अंसारी के पुत्र मोहम्मद जाहिद अंसारी और शमीरुल शाह के पुत्र समीर ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया । साथ हीं उन्होंने उक्त लोगों पर रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। बहरहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। बड़हरिया थाना के थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की घटना का अनुसंधान पुलिस कर रही है।












