अनिल कृष्णा रचाएंगे तनुश्री के साथ रास, इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल
फ़िल्मी समाचार संवाददाता संजय तिवारी
फ़िल्मी समाचार // सिनेमा जगत – रॉयल मूवी वर्ल्ड के बैनर सें बनने वाली फ़िल्म प्रोडक्शन नम्बर 01अभिनेता अनिल कृष्णा जल्द ही खूबसूरत अदाकारा तनुश्री के साथ नजर आयेंगे वही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक जाने-माने अभिनेता अनिल कृष्णा जल्द ही खूबसूरत अदाकारा तनुश्री के साथ रास रचाते नजर आयेंगे। दोनों की नज़दीकियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और फैंस इस नई जोड़ी को लेकर खासे उत्साहित हैं।वही सूत्रों के मुताबिक, बनने वाली इस फ़िल्म में इन दोनों जोड़ी को कई बार रोमांटिक /ड्रामा के मौकों पर एक साथ देखा जायेगा, जहां उनको दर्शक पसंद करेंगे ऐसा निर्देशक नें सिन दिया है। वही सेट पर उनकी मुस्कुराहटें और एक-दूसरे के प्रति यह इशारा कर रहा है कि अनिल और तन्नू श्री की जोड़ी दर्शक पसंद भी करेंगे, गौरतलब है कि दोनों एक रोमांटिक प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं, हालाकि अनिल कृष्णा अपनी गंभीर अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, वहीं तनुश्री अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतती रही हैं। ऐसे में जब ये दोनों साथ आएंगे, तो पर्दे पर रोमांस की नई कहानी देखने को मिल सकती है। लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इनकी यह जोड़ी को लेकर चर्चा जोरो पर है दोनों लोगों की जोड़ी पहली बार दिखेगी। बताते दें कि आजकल अनिल कृष्णा उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपनें नए फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक बब्लू गद्दी और निर्माता अजीत मिश्रा हैं।












