AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स एवं बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 14, 2026
in देश
0
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स एवं बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स एवं बाल संरक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित

सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन हेतु टास्क फोर्स एवं बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों, उन्हें दी गई तत्काल सहायता, मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किए जाने वाले लाभ, विमुक्त बाल श्रमिकों का विद्यालयों में नामांकन तथा नियोजकों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी श्रम अधीक्षक श्री रमाकांत द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से दी गई। श्रम अधीक्षक ने बताया कि यदि कहीं बाल श्रमिक दिखाई दें तो 9471229133 व्हाट्सएप नंबर पर फोटो एवं पता भेजें, ताकि शीघ्र विमुक्ति की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। डीडीसी ने धावा दल को पुलिस प्रशासन एवं संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बाल संरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रस्तुति सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री लाल कृष्ण राय द्वारा पीपीटी के माध्यम से दी गई। उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार ने पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक आयोजित कराने पर विशेष बल देते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर उसकी कार्यवाही (प्रोसीडिंग) कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाल विवाह रोके जाने से संबंधित प्रतिवेदन ससमय बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, बीडीओ एवं एसडीओ के माध्यम से भेजा जाए। साथ ही, यदि कहीं स्ट्रीट चिल्ड्रेन दिखाई दें तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने को कहा गया। बैठक में बाल गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, किशोर न्याय बोर्ड, स्पॉन्सरशिप, परवरिश, ट्रांसजेंडर सहित विभिन्न बाल कल्याण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बाल हित में तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती निशिकांत, सीपीओ श्री गोविन्द राम, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक श्री सुधीर कुमार, एलपीओ श्री ओमप्रकाश पाण्डेय, शिक्षा एआरपी श्री राजीव रौशन, एलईओ श्री रौशन कुमार सिंह, श्री चन्द्र नाथ राम, श्री पंकज कुमार, श्री पिंटू कुमार, श्रीमती स्वेता कुमारी, श्री रवि भूषण कुमार, श्री प्रमोद कुमार, सुधांशु कुमार, दिलीप कुमार, गौतम कुमार, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री सुबोध राउत, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती कृति एवं सदस्य श्री कमलेश, लिपिक श्री निशांत प्रेम, श्री राजकान्त झा, बीबीए के प्रतिनिधि श्री मुकुंद चौधरी, श्री बिरेन्द्र कुमार, श्री शिवशंकर, श्री संतोष कुमार सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

February 11, 2026
रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

February 11, 2026

Recent News