जगदीश बन्तरिया में महिला के साथ मारपीट, सोने का टॉप्स छीना प्राथमिकी दर्ज












भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बन्तरिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट एवं गहना छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भोरे थाना में आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर एक राय होकर मारपीट करने एवं सोने का टॉप्स छीन लेने का आरोप लगाया है।पीड़िता अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही रामपत राम, रिंकू देवी, रंजन राम, रंजू देवी, रोहित राम, विजय राम, निर्मला देवी, सामपत राम एवं राजनंदनी कुमारी समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट किया और महिला के कान से सोने का टॉप्स छीन लिया गया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसके पति मुकेश राम बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।













