AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

पत्नी ने ही रची थी पति की ह*त्या की साजिश, बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, एसपी अमित रंजन ने किया सनसनीखेज खुलासा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
January 12, 2026
in देश
0
पत्नी ने ही रची थी पति की ह*त्या की साजिश, बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, एसपी अमित रंजन ने किया सनसनीखेज खुलासा
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पत्नी ने ही रची थी पति की ह*त्या की साजिश, बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, एसपी अमित रंजन ने किया सनसनीखेज खुलासा

सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की नृशंस हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। एसपी ने बताया कि दिनांक 31.12.2025 को बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22, धुर्वासा कॉलेज के पास सड़क किनारे एक बोरे में लिपटी सिर कटी लाश बरामद की गई थी। जांच के दौरान शव की पहचान फेकन पासवान, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी के रूप में की गई। इस संबंध में बथनाहा थाना कांड संख्या 03/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। जांच में यह बात सामने आई कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत दिनांक 30.12.2025 की रात मृतक फेकन पासवान को पहले खाना खिलाकर सुलाया गया, इसके बाद तेज धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव का सिर धड़ से अलग कर बोरे में भरकर एनएच-22 किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अनीता देवी, पति–स्व. फेकन पासवान, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी, अरुण कुमार ठाकुर, पुत्र–फेकन पासवान, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी (सीडीआर विश्लेषण के आधार पर आरोपी को असम राज्य से गिरफ्तार किया गया) पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तेज धारदार हथियार, घटना के समय पहने गए कपड़े, तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि मामले में अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है, तथा जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा। उन्होंने विशेष अनुसंधान टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने कम समय में जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। इस खुलासे के बाद जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक पत्नी अपने ही पति की हत्या की साजिश रच सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

February 11, 2026
रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

February 11, 2026

Recent News