स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मानवता की सेवा।






सेवा विभाग, सेवा भारती, आरोग्य भारती, संस्कृति उत्थान समिति एवं NMO बिहार प्रांत द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा (8th SVSSY 2026) के अंतर्गत अपने उत्तर बिहार प्रांत सीतामढ़ी के कुल 10 सेवा बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, दवा वितरण एवं जागरूकता अभियान माघ कृष्ण ०८, २०८२ (रविवार, 11 जनवरी 2026) को हुआ।
यह निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, दवा वितरण एवं जागरूकता अभियान स्वास्थ विभाग-बिहार सरकार, 22 चिकित्सा महाविद्यालय, 4 दंत चिकित्सा महाविद्यालय, विभिन्न नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निजी सेवा दे रहे चिकित्सकों, फार्मा कंपनियों एवं कर्मठ स्वयंसेवकों के सार्थक प्रयास एवं सहयोग से सम्पन्न हुआ है।
इसके अंतर्गत सीतामढ़ी नगर में 10 स्थानों पर आयोजन हुआ
इस सेवा अभियान में सीतामढ़ी नगर के सेवा बस्ती 967 नागरिकों से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उचित सलाह उपलब्ध करवाना सामूहिक लक्ष्य है। सफल आयोजन हेतु सबों को NMO बिहार प्रांत की ओर से मंगलकामनाएं प्रेषित की गई।


इस अवसर पर सीतामढ़ी पोषण एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, सीतामढ़ी के निदेशक डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी,
डॉक्टर प्रवीण कुमार ,डॉक्टर मनोज,डॉक्टर एस के झा,डॉक्टर के के झा,डॉक्टर भिखारी महतो डॉक्टर शोभा,डॉक्टर अखिलेश श्रीवास्तव,डॉक्टर मोनिका सुमन,डॉक्टर अजय,डॉक्टर प्रतिमा आनंद,डॉक्टर हेमलता,डॉक्टर मयंक ठाकुर,डॉक्टर आशीष, डॉक्टर शिवानी,डॉक्टर प्रमोद कुमार,डॉक्टर नवीन झा,डॉक्टर ॐ प्रकाश,मिहिर राज,डॉक्टर आलोक कुमार,डॉक्टर माधवी समेत कई टेक्नीशियन कंपाउंडर एवं स्वयंसेवकों का योगदान रहा।दिनेश कुमार राजू कुमार किंकर कुमार,बैजू कुमार आग्नेय कुमार सुभाष केशरी रामायण कुमार रास नरायन,गगनदेव यादव राजीव कुमार अनिल कुमार पंकज कुमार मोहन कुमार राजेश झा का सहयोग प्राप्त हुआ।












