बांदा प्रेस ट्रस्ट के तत्वावधान में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
करीब 700 मरीजों ने लिया उपचार का लाभ, वरिष्ठ नागरिकों के बने तत्काल आयुष्मान गोल्डन कार्ड
मंडलायुक्त ने सराहा आयोजन, डॉक्टरों व स्टाफ के योगदान को बताया प्रेरणादायी
मंडलायुक्त ने फीता काटकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया भव्य स्वागत
बांदा (ब्यूरो) —
जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए बांदा प्रेस ट्रस्ट के तत्वावधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 700 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचे और आयोजक, संयोजक, चिकित्सक एवं समस्त मेडिकल स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।
शिविर में बाल रोग, महिला रोग, सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग एवं दंत चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अलग से विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के गोल्डन कार्ड तत्काल बनाए गए, ज बांदा से सनम की रिपोर्ट












