ग्राम कचहरी हथीगई में केस की सुनवाई करते सरपंच केशव कुमार
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट अपार रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड में ग्राम कचहरी का कार्य विधिवत रूप से हो रहा है। प्रखंड के हथिगाई ग्राम कचहरी में दर्ज केसों की सुनवाई सरपंच केशव कुमार सिंह के नेतृत में न्याय पीठ द्वारा उभय पक्षों की बात बारी बारी से सुनी गई। पकवलिया गांव निवासी रामाधार यादव बनाम रामांजी यादव और मंजू देवी बनाम अजय कुमार यादव का केस की सुनवाई हुई। सभी पक्षों को आपसी सहमति बना कर समझौता कर लेने और कोर्ट में जाने से बचने के लिए न्याय पीठ के द्वारा परामर्श दिया गया। उभय पक्षों के निवेदन पर अगली तिथि को विवाद निपटारा करने हेतु समय की मांग किया गया। सरपंच केशव कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के आम जनता के घरेलू विवाद और जमीनी विवाद को आपसी समझौता के आधार पर ग्राम कचहरी से निष्पादित किया जाता है। साथ ही सरपंच की अध्यक्षता में न्याय पीठ की बैठक भी हुई। बैठक में सरपंच केशव कुमार सिंह, उप सरपंच अवधेश सिंह, पांच अवध किशोर सिंह, अन्य पांच भी शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम कचहरी सचिव राजेश शर्मा और न्याय मित्र परमा नन्द पांडेय मौजूद थे।












