गोपालगंज में हथुआ एसडीपीओ ने किया उचका गांव थाना का वार्षिक निरीक्षण
गोपालगंज जिले के हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने उचका गांव थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों को शराब बरामदगी, आसूचना, अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीपीओ ने अभिलेखों, पंजियों की जांच की और कार्यालय व थाना में साफ सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना क्षेत्र के आम जनता से पुलिस तालमेल और अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।












