प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति में अगहनी धान फसल की कटनी थ्रेशिंग और हरा दाना का वजन कराया गया
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट


बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत पकड़ी पंचायत में फसल कटनी प्रयोगकर्ता सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा अजय कुमार प्रखण सांख्यिकी पदाधिकारी बड़हरिया की उपस्थिति में अगहनी धान फसल का कटनी कराई गई। सर्वप्रथम अजय कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बड़हरिया द्वारा फसल कटनी प्रयोगकर्ता द्वारा प्लाट कैसे चयन करते और फसल कटनी कैसे किया जाता है पूछ ताछ किया गया। उसके बाद फसल कटनी का कार्य शुरू किया गया। सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम जिला से प्राप्त पांच रेंडम नंबर से गढ़ना करके राजस्व गांव और प्लाट का चयन किया जाता है। फिर नक्शा से प्लाट को देखकर खेत और किसान का चयन किया जाता है। और उस खेत का लंबाई चौड़ाई डेग़ में नाम कर लंबाई में से 13 और चौड़ाई में से 7 घटाते है। उसके बाद फसल कटनी पुस्तिका के रेंडम संख्या से मिला कर उस अंक को लंबाई चौड़ाई में लिख लेते हैं ।उसके बाद किसान से कटनी का तिथि लेते हैं ।और उस तिथि पर आ कर फसल कटनी करते हैं ।कटनी करने से पहले रेंडम संख्या का उस खेत के पश्चिम दक्षिण कोने से लंबाई और चौड़ाई में डेग़ से नाप कर जहां दोनों मिलता है वहा से 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानी 50 वर्ग मीटर में फसल कटनी का कार्य किया जाता है।
फसल कटनी के बाद 50 वर्ग के कटिंग फसल का थ्रेशिंग कर के हरा दाना का वजन किया जाता है। फिर 7 दिन बाद सुखा दाना का वजन किया जाता है। इसी तरह एक पंचायत में पांच प्लाट का फसल कटनी किया जाता है। और उत्पादन का आकलन किया जाता है। अजय कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रयोग्कर्ता सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा अगहनी धान का फसल कटनी किया गया। कटनी के समय देवीलाल प्रसाद, राकेश कुमार, इम्तियाज अहमद, मजिस्टर प्रसाद सहित अन्य किसान मौजूद थे।












