AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जनसुराज में टिकट विवाद से फूटा बगावत का ज्वालामुखी: ज्योति जयंती ने बनाई नई पार्टी — “राष्ट्रीय महिला मुक्ति मोर्चा” का हुआ गठन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 17, 2025
in देश
0
जनसुराज में टिकट विवाद से फूटा बगावत का ज्वालामुखी: ज्योति जयंती ने बनाई नई पार्टी — “राष्ट्रीय महिला मुक्ति मोर्चा” का हुआ गठन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनसुराज में टिकट विवाद से फूटा बगावत का ज्वालामुखी: ज्योति जयंती ने बनाई नई पार्टी — “राष्ट्रीय महिला मुक्ति मोर्चा” का हुआ गठन

/गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2050 का चुनावी बिगुल बजते ही प्रदेश की राजनीति में खींचतान, टिकट बंटवारे और गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। सभी दलों में जातिवाद, परिवारवाद और भाई-भतीजावाद की मार से संगठन असंतुलित नजर आ रहे हैं। किसी भी दल ने अब तक अपने उम्मीदवारों की स्पष्ट घोषणा नहीं की है, जिससे मतदाताओं के बीच भ्रम और ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच जनसुराज पार्टी में भी असंतोष खुलकर सामने आया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर पुराने साथियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए गोपालगंज जिला महिला अध्यक्ष ज्योति जयंती ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

सूत्रों के अनुसार, टिकट न मिलने से नाराज ज्योति जयंती ने साई इंटरनेशनल स्कूल परिसर में महिलाओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहा कि “महिला भागीदारी, सशक्तिकरण और स्वाभिमान की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सिर्फ टिकट का नहीं, सम्मान का सवाल है।”

बैठक में कई प्रमुख सामाजिक चेहरे मौजूद रहे, जिनमें डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात (संस्थापक अध्यक्ष, शिवराजपुर भोरे एवं शिक्षामित्र समाजसेवी), विजय कुमार राम अमन (जनसुराज पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संत रविदास चेतना मंच के जिला प्रभारी) प्रमुख थे।

बैठक में सर्वसम्मति से एक नई राजनीतिक पार्टी “राष्ट्रीय महिला मुक्ति मोर्चा” के गठन की घोषणा की गई।

ज्योति जयंती को इस मोर्चे की राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष चुना गया।

डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात को संरक्षक मंडल संयोजक तथा

विजय कुमार राम अमन को संस्थापक संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया।

यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगा।
मोर्चा पंचायती राज से लेकर विधानसभा और संसद तक “आधी आबादी को पूरा अधिकार” दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगा।

बैठक में चंदा देवी, रजिया खातून, उषा देवी, कैलाशपति देवी, हृदया देवी, क्षेमा बेबी, जानकी पटेल समेत अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुक्ला प्रभात ने किया और अंत में सबने महिलाओं की राजनीतिक एकता और स्वाभिमान के लिए संगठित होकर संघर्ष का संकल्प लिया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

April 26, 2026
मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

April 25, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटना में ‘शक्ति सुरक्षा दल’ बना महिलाओं का भरोसेमंद सहारा, छेड़खानी पर तुरंत एक्शन

Recent News