AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सीतामढ़ी में योजनाओं का हक़ीक़त से सामना, विधान सभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने समीक्षा के दौरान दिए आवश्यक निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 12, 2025
in देश
0
सीतामढ़ी में योजनाओं का हक़ीक़त से सामना, विधान सभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने समीक्षा के दौरान दिए आवश्यक निर्देश
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

सीतामढ़ी में योजनाओं का हक़ीक़त से सामना, विधान सभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने समीक्षा के दौरान दिए आवश्यक निर्देश

सीतामढ़ी: विधान सभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने सीतामढ़ी जिले के भ्रमण के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की समीक्षा की। समिति के कार्यकारी सभापति एवं नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी संचालन, कार्य की गुणवत्ता और जन शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर आशुतोष श्रीवास्तव समन्वय पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। बैठक में जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति का आकलन करने हेतु डी.पी.ओ. समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा सेविकाओं से सीधे कार्यकारी सभापति को दूरभाष पर संवाद कराया गया। सेविकाओं ने कार्य की जमीनी स्थिति और चुनौतियों से समिति को अवगत कराया। बैठक के दौरान यह पाया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति रही, जो विभाग की कार्य गुणवत्ता पर सवाल उठाती है। आम जनता द्वारा दी जा रही शिकायतें भी समिति के समक्ष आईं, जिनमें प्राक्कलन के अनुरूप सामग्री का उपयोग न किए जाने तथा कार्य में कमी का उल्लेख किया गया। समिति ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे ओवर ब्रिज, स्टॉर्म ड्रेनेज (नाली निर्माण), जल निकासी व्यवस्था तथा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित विभागों को गुणवत्ता में सुधार और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सदर अस्पताल, सीतामढ़ी का औचक निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड, मैटरनिटी सेंटर, डायलिसिस सेंटर तथा आई.सी.यू. वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की सलाह दी गई ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। बैठक में विधान सभा से अधिकारी दिनेश कुमार, प्रतिवेदन शाखा से हेमंत कुमार तथा कर्मचारी अखिलेश कुमार भी उपस्थित रहे। समिति ने सभी संबंधित विभागों को जनहित में कार्य करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कार्यकारी सभापति डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए

April 26, 2026
मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

मॉडल विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार एवं प्रमाण पत्र सत्यापन सम्पन्न

April 25, 2026
पटना पुलिस की बड़ी सफलता: 4 गृहभेदन कांडों का खुलासा, लाखों की बरामदगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटना में ‘शक्ति सुरक्षा दल’ बना महिलाओं का भरोसेमंद सहारा, छेड़खानी पर तुरंत एक्शन

Recent News