विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मठिया गांव निवासी राजु राम और कुन्दन राम तथा हसुआ गांव निवासी राजबलम चौधरी और साहेब चौधरी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों अभियुक्त अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।












