पशुओं को ले जाने मे 6 अभियुक्त गिरफ्तार
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान बेजुवान पशुओं को लादकर ले जाते समय 6 अभियुक्तों लालजी पुत्र रज्जन निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां,रजोल पुत्र रंजीत निवासी पैगम्बरपुर थाना गिरवां,राजेन्द्र पुत्र छोटा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना गिरवां,रामबाबू पुत्र रामऔतार निवासी अइला थाना गिरवां,सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा,सूरज पुत्र नीलू निवासी ओरन रोड कस्बा बिसण्डा थाना बिसंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना मटौंध पुलिस को कुछ गाड़ियों में अवैध रूप से जानवरो को ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी ।सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा अछरौड़ के पास चेकिंग कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।मौके से 2 पिकअप व 1 छोटा हाथी चारपहिया वाहन से कुल 21 भैंस/पड़वा बरामद हुए। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।
…………………….












