समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनता के दरबार में झिंगन मांझी, मराछी देवी, नग नारायण प्रसाद यादव एवं जहांगीर आलम सहित कुल 06 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामले शामिल रहे।
डीएम ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक सुना जाना चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सिर्फ आवेदन प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्या के समाधान तक उसका फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया जाए। आवेदनों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की टालमटोल या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक फरियादी को न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें।












