सुहागन फिल्म के अभिनेता अशोक चंद्रा ने बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
फ़िल्मी समाचार संजय तिवारी कि रिपोर्ट
सिनेमा जगत। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े अभिनेता अशोक चंद्रा अपनी बहनों के साथ राखी उत्सव मनाते नजर आए। इस दौरान उनकी बहनों ने उन्हें राखी बांधी और परिवार के बीच पर्व की खुशियां साझा की गईं। अभिनेता ने रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ भी इस खास पल को साझा किया।आपको बताते चलें कि मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म ‘सुहागन’ में अभिनेता अशोक चंद्रा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों और स्थानीय कलाकारों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।
रक्षाबंधन के मौके पर अशोक चंद्रा की बहनों के साथ साझा की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। अभिनेता ने इस पावन पर्व के माध्यम से भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते की खूबसूरती को भी दर्शाया












