स्मैक अभियुक्त गिरफ्तार
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी ग्राम सहेवा थाना गिरवां को गिरफ्तार किया गया।बीती देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत की जा रही गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धर्मराज पुत्र बच्चा निवासी सहेवा थाना गिरवां जनपद बांदा को ग्राम बिलगांव,खुरहण्ड रोड थाना बिसण्डा से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 47.1 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत 5.5 लाख रुपए है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह संजय नशीला से स्मैक खरीदकर मोटरसाइकिल से गांव गांव जाकर महगें दामों में बेचता है।पुलिस द्वारा बरामद अवैध स्मैक व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। वही फरार अभियुक्त संजय नशीला उर्फ छंग्गू मास्टर पुत्र नवल किशोर निवासी भूरा डेरा,कनवारा थाना कोतवाली नगर की तलाश जारी है।
…………………..












