नेपाल में आए आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) में सिवान जिले के प्रभावित/लापता पर्यटकों एवं नागरिकों की सहायता हेतु 24×7 हेल्पलाइन सेवा जारी।
नेपाल में हाल में उत्पन्न फ्लैश फ्लड की स्थिति के मद्देनजर सिवान जिले के ऐसे पर्यटकों/यात्रियों अथवा अन्य व्यक्तियों, जिनके नेपाल में होने तथा वर्तमान स्थिति के संबंध में परिजनों को जानकारी नहीं मिल पा रही है, उनकी सहायता एवं सूचना के लिए जिला प्रशासन, सिवान द्वारा जिला स्तरीय हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि सिवान जिले का कोई व्यक्ति/पर्यटक नेपाल में प्रभावित, लापता अथवा संपर्क से बाहर है, तो निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर आवश्यक सूचना उपलब्ध कराएं।
- जिला हेल्पलाइन / जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, सिवान
☎️ 06154-242000
📱 WhatsApp: +91-9473328100 - राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, बिहार
☎️ 1070
☎️ 0612-2294204 / 0612-2294205 - भारतीय दूतावास, नेपाल
भारतीय नागरिकों से संबंधित सहायता एवं सूचना के लिए:
📞 +977 985 131 6807
📞 +977 970 910 7500
📞 +977 981 032 6117
उक्त भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबरों पर WhatsApp के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन पर सूचना देते समय निम्न विवरण अवश्य उपलब्ध कराएं
- लापता/प्रभावित व्यक्ति के संबंध में यथासंभव निम्न जानकारी दें—
- पूरा नाम
- मोबाइल नंबर
- उम्र एवं अन्य पहचान संबंधी विवरण
- नेपाल में आखिरी ज्ञात स्थान (Last Known Location)
- नेपाल जाने/यात्रा की तिथि
- यात्रा का उद्देश्य एवं गंतव्य
- Tour Operator/Travel Agency का नाम एवं संपर्क नंबर, यदि उपलब्ध हो
- साथ यात्रा कर रहे अन्य व्यक्तियों के नाम एवं मोबाइल नंबर
- अंतिम बार कब और किस माध्यम से संपर्क हुआ
- वाहन/बस/टूर ग्रुप की जानकारी, यदि लागू हो
- फोटो/पहचान पत्र अथवा अन्य उपलब्ध दस्तावेज, यदि आवश्यक हो
महत्वपूर्ण अपील परिजनों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं और उपलब्ध सही एवं सत्यापित जानकारी ही हेल्पलाइन पर साझा करें। किसी व्यक्ति के सुरक्षित होने की सूचना मिलने पर भी इसकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त सूचनाओं का समुचित समन्वय एवं सत्यापन किया जा सके।जिला प्रशासन, सिवान स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा संबंधित राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।












