नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास कांड का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार नगर थाना कांड संख्या-611/26, दिनांक 23 जून 2026, में दर्ज धारा 126(2), 115(2), 74, 118(2), 109(2), 303(2), 352 एवं 351(2)/3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त बेलाल अहमद उर्फ बेलाल हज़रत, पिता- मो. इसराफिल अहमद, निवासी- तिरबिरवा, थाना- नगर, जिला- गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि 21 जून 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादिनी के घर पर कथित रूप से गाली-गलौज की जा रही थी। इसका विरोध एवं मना करने पर वादिनी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेलाल अहमद उर्फ बेलाल हज़रत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट है कि वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और अपराध में संलिप्त लोगों पर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।












