गोपालपुर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 152.2 लीटर देसी शराब बरामद
गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 152.2 लीटर देसी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम राजापुर पुल के पास जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। मामले में साहेब आलम, पिता- मोजालिस मियां, निवासी डवरिया मकई टोला, थाना-नौतन, जिला-बेतिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गोपालपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गोपालगंज पुलिस की अपील: अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें।












