गुटका बंद करने की मांग
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-जनपद मे कई ऐसे तम्बाकू मिश्रित गुटका आज भी बाजार मे धडल्लें से बिक रहे है जिनकी बजह से लोगों को जहां कैंसर जैसी बीमारी का सामना करना पड रहा है वही ऐसी कंपनियां चोरी से माल को बेचकर सरकार को भी चूना लगा रही है।इसी समस्या को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर गुटका को बंद कराने की मांग की।किसान नेताओं ने दिए गए ज्ञापन मे बताया कि जनपद मे प्रतिबंधित सुपाडी तम्बाकू मिश्रित गुटका कई नामों से जैसे किसान,भौकाल,बसन्ती,विजय आदि कई नामों से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों,कस्बों व शहर मे बेचे जा रहे है।कुछ लोगों द्वारा इनकी फैक्ट्री लगाकर बनाए भी जा रहे है।जो जनमानस के लिए जानलेवा व हानिकारक है।जिलाधिकारी से मांग की कि ऐसी कंपनियों या लोगों को चिन्हित कर बंद कराया जाए जिससे आने वाली पीढी को आगामी खतरे से बचाया जा सके व सरकार को होने वाली कर चोरी से भी रोका जा सके।ज्ञापन देने मे रामदास साहू,बलराम तिवारी ,रोहित,तुलसी प्रसाद,जगुना,मंगल सिंह,रामपाल,राजेश, बृजेश,अरबिंद, नवल किशोर आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।
……………………….












