जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से की अपील—अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नशा उन्मूलन का संकल्प लें और समाज को जागरूक बनाएं।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सभी नागरिकों से 18 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाए और समाज को इस बुराई से मुक्त करने में अपना योगदान दे।
उन्होंने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी आमजनों से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नशा मुक्त बिहार के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक शपथ और जनभागीदारी से ही नशे के खिलाफ प्रभावी जनआंदोलन तैयार किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 18 अगस्त 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर “नशा मुक्त बिहार” के संकल्प को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।












