जन्मदिन पर एक पौधा लगानें का लिया संकल्प
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर केन नदी तट पर गौरक्षा समिति के तत्वावधान में केन की आरती का आयोजन किया गया।उपस्थित समस्त भक्तों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएगा और उसकी 5 वर्ष तक देखभाल करेगा।आयोजकों ने कहा कि यदि बांदा का प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाए तो हमारा जनपद प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित जनपद बन सकता है।इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन द्वारा किए गए दावे के अनुसार जनपद में 64 लाख पौधों का रोपण किया गया है।जनता को यह जानने का अधिकार है कि ये 64 लाख पेड़ जनपद में किस-किस स्थान पर, किस विभाग द्वारा और किस योजना के अंतर्गत लगाए गए हैं।64 लाख पौधरोपण का स्थानवार,विभागवार,जियो-टैग और फोटोग्राफ सहित सार्वजनिक विवरण 15 दिन के अंदर जारी किया जाए।जनता यह जानना चाहती है कि ये 64 लाख पेड़ वास्तव में धरती पर लगे हैं अथवा केवल कागजों पर दिखाये गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा जिस प्रकार हम अपनी माता की सेवा करते हैं,उसी प्रकार प्रकृति और वृक्षों की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।वृक्ष ही जल हैं,वृक्ष ही वायु हैं और वृक्ष ही जीवन हैं।केन के किनारे वृक्षों की कटाई हो रही है और गौशालाओं में गोवंश उपेक्षित है।सरकार करोड़ों रुपए पौधरोपण पर खर्च कर रही है लेकिन धरातल पर परिणाम नहीं दिख रहे।हम मांग करते हैं कि प्रत्येक पौधे का सत्यापन कर उसका ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। हम सभी को प्रण लेना होगा कि जन्मदिन पर केक नहीं,एक पौधा लगाएंगे।तभी केन मां निर्मल रहेंगी और बांदा हरा भरा होगा।इस मौके में अनीता गुप्ता,आरती सिंह,अंजू गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,राघवेंद्र द्विवेदी,आलोक प्रजापति,लोहा सिंह,कृष्ण कुमार धुरिया आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
…………………………












