AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा लैंगिक समानता और न्याय के लिए चलाया जा रहा है अभियान ।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 10, 2025
in देश
0
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा लैंगिक समानता और न्याय के लिए चलाया जा रहा है अभियान ।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा लैंगिक समानता और न्याय के लिए चलाया जा रहा है अभियान ।

गोपालगंज: से ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज द्वारा गोपालगंज जिले के अलग अलग जगहों पर लैंगिक समानता और न्याय के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में जन जागरूकता से जन आंदोलन तैयार करना है जिसके द्वारा सुरक्षित तथा समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके। इसी कड़ी में उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर, मांझा में मंगलवार को लैंगिक समानता और न्याय के विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार तथा जिला पदाधिकारी के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन (DHEW) योजना के तहत चल रहे दस दिवसीय जागरूकता अभियान (2 से 12 सितंबर) का हिस्सा है।

महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित कानूनों और योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न महिला केंद्रित कानूनों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसमें बाल विवाह,पॉक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण कानून (POSH Act), भ्रूण लिंग परीक्षण प्रतिषेध अधिनियम (PC & PNDT Act), महिला हेल्पलाइन 181, शक्ति सदन, सखी निवास, सामाजिक पुनर्वास कोष से लेकर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी शामिल रही हैं।

जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति निवास और महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार दिलाने में सहायक हैं। इसको लेकर आम जनमानस को जागरूक करने तथा प्रशासन का जनता से सीधा संवाद करने का प्रयास है।

डीपीएम ने छात्रों को लैंगिक भेदभाव, लिंग आधारित हिंसा, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक करते हुए समाज में समानता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि यह विशेष अभियान 2 से 12 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत छात्रों एवं आमजन को महिला संबंधित कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में गिरते हुए लिंगानुपात को सुधारने के लिए यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के डीपीएम सुबोध कांत सिंह, केंद्र प्रशासक नाजिया मुमताज, लैंगिक विशेषज्ञ मुन्ना कुमार शर्मा वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ओम प्रकाश ठाकुर, अतुल कुमार , केस वर्कर अनिल ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं व आमजन को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है ताकि समाज में महिलाओं को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा मिल सके तथा आने वाली पीढ़ी एक न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ सके। ======================

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

June 15, 2026
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

June 15, 2026

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

June 15, 2026
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

June 15, 2026

Recent News