गोपालगंज पुलिस की जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भीड़, शिकायतों के त्वरित निपटारे का भरोसा
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार (21 जुलाई 2026) को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ सुना तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।












