कटेया, बैकुंठपुर और SC/ST थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विशेष अभियान में हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित अभियुक्तों को दबोचा गया।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फरार कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कटेया थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं बैकुंठपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग कांडों में कुल 4 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की। इसके अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में 3 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का संदेश:
“अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून से भागने वालों को हर हाल में गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।”












